-शास्त्री व गांधी जयंती पर महापुरुषों के आदर्शों को किया गया याद

Share
महराजगंजः एमपी पब्लिक स्कूल आनंदनगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन एवं विचारों को याद किया।
विद्यालय के प्रबंधक एवं लक्ष्मीपुर ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख अंजली पांडेय व प्रधानाचार्य रायचंद एंटोनी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश दिया। जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति की मिसाल कायम की। उनके आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette वक्ताओं ने विद्यार्थियों से महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक , कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। फरेंदा विधानसभा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। फरेंदा क्षेत्र के सीएसएम पब्लिक स्कूल में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसी क्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा में पहुंचकर स्वच्छता कार्यक्रम के साथ ही मरीजों में फल वितरण किया। इसके साथ ही पौधारोपण का भी आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डा एमपी सोनकर प्रमोद पांडेय, गजेंद्र उपाध्याय, आशीष जायसवाल, कैलाश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *