हापुड परिसर स्थित सभागार में महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना, अपर जिलाधिकारी सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके पश्चात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रपिता के प्रिय भजन *”वैष्णव जन तो…”* का गायन किया गया। जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की अध्यापक व छात्राओं को पुरस्कार एवं मिठाई वितरित की।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
जिलाधिकारी का संदेश:
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जी ने हमें सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का मार्ग दिखाया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। आज के दिन हमें उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को गांधी जी के सपनों को साकार करने वाला बताया। जिलाधिकारी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर भी माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उनके “जय जवान, जय किसान” के नारे को आज के परिप्रेक्ष्य में अत्यंत प्रासंगिक बताया गया। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद हापुड़ के सभागार में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के द्वारा सभी सफाई कर्मियों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद के द्वारा महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण की गई। उसके उपरांत सभागार में आयोजित जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का भी सभी ने अवलोकन किया।
स्वच्छता ही सेवा अभियान:
गांधी जयंती के अवसर पर जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों एवं नगर पालिकाओं में “स्वच्छता ही सेवा- श्रमदान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।