नानक शाही के महंत धर्मेन्द्रदास जी महाराज का हुआ भव्य स्वागत 

Share

लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश नानक शाही के महंत धर्मेन्द्रदास जी महाराज जी का आगमन प्रसिद्ध श्री विजयी हनुमान मंदिर पर हुआ और इसी बीच बहुता धाम बी डी सी प्रतिनिधि आचार्य धर्मेन्द्र मिश्र किंकर जी ने अपने घर आगमन का निवेदन किया और आवास पर ज़ब महाराज जी  पधारे तो घंटा,शंख,चंदन, अछत,पुष्प, धूप,दीप से आरती कर महंत जी का माल्यार्पण और साल्यार्पण कर स्वागत किया। महंत जी के साथ विजयी हनुमान मंदिर के सर्वराकार श्री द्वारिकानाथ जी महाराज और उनके साथ कई आचार्य गण उपस्थित रहे इस अवसर पर स्वागत करने मे प्रमुख रूप से किंकर मानस मंडल के संचालक  एवं विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष त्रिवेदीगंज श्री किंकर जी महाराज और डॉ शिवाकांत शुक्ल एवं श्याम सुन्दर मिश्र ( सुशील ) महेंद्र मिश्र, रिद्धि, सिद्धि, विनायक मिश्र सहित बड़ी संख्या मे भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *