मुरादाबाद नगर निगम में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई

Share
मुरादाबाद। नगर निगम कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा को याद किया। कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जयंती की शुभकामनाएं दीं और महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल, नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक, अपर नगर आयुक्त समेत नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *