नहाए खाए के साथ हुआ छठ पर्व का शुभारंभ

Share
अशोक शर्मा बिलारी बिलारी क्षेत्र के रुस्तम नगर सहसपुर में नहाए खाए के साथ छठ पर्व का शुभारंभ हो गया। महिलाओं पुरुषों और बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। महिलाओं ने सवेरे ही स्नान करने के बाद नए वस्त्र पहने। शुक्रवार की सवेरे गांती सिंह , पूजा ममता,भगवान की पूजा, अर्चना की गई जिसमें अल्पना, नंदिनी अंशिका ,सिया ,रामवृक्ष अमृत ,माधव भी शामिल हुए। इससे पूर्व मंदिर को विशेष प्रकार से सजाया गया। मंदिर में लड्डू गोपाल, बजरंगबली ,शंकर पार्वती, भगवान राम आदि देवताओं को विराजित किया गया। मंदिर में सभी देवताओं को भोग लगाया। उसके बाद सभी परिवार के सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण किया। बताते हैं छठ माई की पूजा में अन्य देवी देवताओं के साथ साथ उगते और अस्त होते सूर्य की पूजा की जाती है । सूर्य की पूजा का विशेष महत्व है। शनिवार को खरना होगा। छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *