जमानियां। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय अंतर्गत हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल परिसर में अंतर-महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने सटीक निशानों से सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने की। बतौर मुख्य अतिथि जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुराछात्र एवं विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह मौजूद रहे। महाविद्यालय के अध्यक्ष रामप्रिय, प्रबंधक लछिराम सिंह यादव तथा प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक के रूप में प्रो. चन्द्रभान सिंह रहे। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री, जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे मुकाबले युवाओं में अनुशासन, संयम और लक्ष्य के प्रति एकाग्रता की अलख जगाते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा परिसर स्थित मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह को पुष्प-गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद डॉ. संजय कुमार सिंह ने विशिष्ट अतिथि मन्नू सिंह का स्वागत किया। डॉ. संजय कुमार सिंह ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि कुलपति के कुशल मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों को नई रफ्तार मिली है। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने किया।प्रतियोगिता में मेजबान हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां के अलावा वशिष्ठ महाविद्यालय, बाबा विश्वनाथ कॉलेज, रामनगीना महाविद्यालय, संत रामनारायण राजकिशोर बरुईन, रामनगीना किसान महाविद्यालय, राममनोहर लोहिया कॉलेज झोटारी, राममनोहर लोहिया कॉलेज ढोटारी, निरंजन महाविद्यालय, रामकिशुन महाविद्यालय, मुसाफिर महाविद्यालय और वीरेन्द्र महाविद्यालय की टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निशाना साधने में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी read more::https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/
इंडियन राउंड – बालिका वर्ग, सुनीता भारद्वाज – प्रथम
अंजली कुमारी – द्वितीय, नंदिनी यादव – तृतीय
इंडियन राउंड – बालक वर्ग. रणविजय यादव
अनमोल यादव. हर्षवर्धन सिंह, विजय यादव,रिकर्व राउंड बालिका वर्ग प्रियंका, मौसम सिंह रिकर्व राउंड – बालक वर्ग आशीष तिवारी, रविरंजन त्रिपाठी, विश्वजीत सिंह यादव, अरुन पाल कंपाउंड राउंड, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, ज्योतिप्रकाश रेड्डी विकास सिंह यादव, सौरभ सिंह इस सफल आयोजन में विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक प्रो. चन्द्रभान सिंह, डॉ. राकेश कुमार सिंह, डॉ. अमित कुमार, अमित कुमार सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक तिवारी, डॉ अंगद प्रसाद तिवारी,कोच अजीत गुप्ता कमलेश प्रसाद प्रदीप कुमार सिंह, डॉ अखिलेश जायसवाल, डॉ बिपिन कुमार, डॉ सुनील कुमार चौधरी समेत कॉलेज के तमाम शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।