नगीना । दस करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र नगीना की ओर से ब्रह्माकुमारी द्वारा विभिन्न कालेजो के विधार्थियों को नशा मुक्ति जीवन का संकल्प कराया। हिंदू इंटर कालेज , सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज रामलीला बाग व ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में संपन्न हुये कार्यक्रमों में ब्रह्माकुमारी राधा बहन ने प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन का सामूहिक संकल्प हाथ उठाकर प्रतिज्ञा के रूप में कराया, सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक इस अभियान में सहभागिता की, ब्रह्माकुमारी राधा बहन ने इस महाअभियान की लक्ष्य प्राप्ति की शुभकामनाएं देते हुए।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/
कहा कि नशा मुक्त समाज ही स्वस्थ, सुखी और सशक्त समाज का आधार है ,नशा व्यक्ति के तन, मन, धन और संबंधों को प्रभावित करता है। युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए युवाओं का नशामुक्त रहना राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए अति आवश्यक है, उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक करते हुए नशा मुक्त जीवन अपनाने तथा नशा मुक्त भारत के संकल्प से जुड़ने का संदेश दिया तथा स्वस्थ, सकारात्मक एवं संस्कारयुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने “नशामुक्त युवा, नशामुक्त भारत” का संदेश देते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी राधा बहन के साथ बी.के. नीलम ,अलका थापन सहित विधालयों का स्टाफ मौजूद रहा।