उन्नाव। जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। डीएम ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर सुधार कराने और अवैध अतिक्रमण, पार्किंग व यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/आरटीओ को ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान चलाने को कहा। विद्यालयी वाहनों के चालकों का चरित्र सत्यापन, लाइसेंस और स्वास्थ्य परीक्षण नियमित कराने के निर्देश दिए गए। एक्सप्रेसवे पर छुट्टा पशुओं की रोकथाम के लिए कैटल कैचर लगवाने और पशुओं को गौशालाओं में संरक्षित कराने को कहा।डीएम ने हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और नशे में वाहन चलाने के खिलाफ प्रवर्तन बढ़ाने के निर्देश दिए।