नगीना । भारतीय किसान यूनियन, अराजनैतिक द्वारा अपनी मांगों के समाधान को लेकर दूसरे दिन भी एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया । बाद में भाकियू के अडिग रवैये को देखते हुए एसडीएम नगीना ने सभी मांगो पूरा करने लिए दस दिन का समय मांगने पर भाकियू ने धरना समाप्ति की घोषणा की। भारतीय किसान यूनियन, अराजनैतिक कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व में दिये गये मांग पत्र का समाधान ना होने पर एसडीएम कार्यालय के सामने गुरुवार को धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसमें पहले दिन एसडीएम नगीना प्रिंस कुमार हुई वार्ता विफल होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं में नाराजगी उत्पन्न हो गई।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette जिससे पदाधिकारियों ने धरने को अनिश्चित कालीन की घोषणा कर पुनः धरने पर बैठ गए।शुक्रवार को चले धरने में वार्ता करने पहुंचे एसडीएम नगीना प्रिंस कुमार ने किसानों की पुनः बात को सुनते हुए उनके मांगो को पूरा करने के लिए दस दिन का समय मांगा ओर मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। जिस पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी वी कार्यकर्ता उनकी बात से सहमत हो गए और फिलहाल धरना समाप्ति की घोषणा कर सभी किसान अपने अपने घरों को चले गए। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कोतवाली ओम प्रकाश काकरान ब्लॉक अध्यक्ष बढ़ापुर बृजेंद्र सिंह तहसील अध्यक्ष कोतवाली नामेंदर सिंह, नगीना नगर अध्यक्ष कुंवर हर्षवर्धन सिंह जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह डबास, विकास तोमर, अनुज तोमर, चौधरी नागेंद्र, मुकर्रम अंसारी, भजन सिंह, सर्वेंद्र चौहान, भूपेंद्र चौहान, पवन सिंह, रोहित चौधरी व टिकेंद्र सिंह, सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।