भदोही। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे और चंदे में चोरी के मामले पर कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव जजलाल राय ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस घटना को आस्था के साथ खिलवाड़ बताया है। कहा कि जो लोग भगवान के दानपात्र को नहीं छोड़ सकते, वे प्रदेश व देश को क्या छोड़ेंगे। श्री राम ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोगों का खजाना देखकर मन डोल गया। इस घटना ने न केवल देश में बल्कि विश्व स्तर पर सनातनियों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। भाजपा सरकार की वजह से दुनिया भर में देश की बदनामी हो रही है, जिसकी वजह से निवेशक भी दूर भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या के मंदिर से चढ़ावा, चंदा, दान चोरी का समाचार समस्त विश्व में फैल चुका है।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/ दुनिया के विभिन्न देशों में रहने वाला सनातनी भाजपा और उनके संगी-साथियों के कृत्यों से हो रही बदनामी की वजह से शर्मसार हैं। श्री राय ने कहा कि इस प्रकरण से संपूर्ण विश्व में सनातन समाज आक्रोशित है। क्योंकि धर्म के साथ देश को भी भाजपाई अधर्मियों के कारण अपयश का शिकार होना पड़ रहा है। दुनिया भर के निवेशक भी अब अपना हाथ खींच रहे हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि ऐसी सरकार का क्या भरोसा जिसने अपने भगवान के दान पात्र तक को नहीं छोड़ा, वो कल को हमारे निवेश को क्या छोड़ेगी। भाजपा सरकार ने अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक विश्वसनीयता पूरी तरह खो दी है।