पति ने चाकू से वार कर पत्नी पत्नी को मौत के घाट उतारा, आरोपी पति गिरफ्तार

Share

छुटमलपुर (सहारनपुर)। छुटमलपुर की हरिजन कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही थाना फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति को उसके गांव रजापुर करालटी से गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार मृतका मीनू (32) का करीब 14 वर्ष पूर्व सन्नी के साथ प्रेम विवाह हुआ था। दोनों के चार बच्चे हैं। पिछले काफी समय से पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। करीब 22 दिन पहले हुए विवाद के बाद मीनू अपने मायके हरिजन कॉलोनी में रहने लगी थी।बुधवार सुबह सन्नी पत्नी को लेने मायके पहुंचा। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। आरोप है कि गुस्से में आकर सन्नी ने चाकू से मीनू पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल मीनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/मृतका की बहन दीपा ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार घर आकर झगड़ा कर चुका था। परिवार के अनुसार सन्नी नशे का आदी था और लंबे समय से कोई काम भी नहीं कर रहा था, जिससे पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतका के पिता बालकिशन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह हत्या का मुख्य कारण सामने आया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि चार मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से परिवार गहरे सदमे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *