पटाखा फैक्ट्रियों में पहुंची प्रशासन की टीम, सुरक्षा इंतजाम परखी

Share
नहटौर। कौशांबी में पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में संचालित पटाखा फैक्ट्रियों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को एसडीएम नितिन कुमार के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र की 10 पटाखा फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने फैक्ट्रियों में लाइसेंस की वैधता, फायर सेफ्टी सिस्टम, स्टॉक रजिस्टर और विक्रय रजिस्टर की जांच की। इसके साथ ही आपात स्थिति में वाहनों के आवागमन के लिए रास्तों का भी जायजा लिया गया। संचालकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और कमियां तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम नितिन कुमार ने बताया कि कुछ फैक्ट्रियों में छोटी-मोटी कमियां मिली हैं। इन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *