जनपद लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी खीरी के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी निघासन के निकट पर्यवेक्षण में वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पढ़ुआ पुलिस को बड़ी सफलता मिली। थानाध्यक्ष मोहित पुंडीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न मुकदमों में न्यायालय से जारी वारंटों के आधार पर आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए।वारंटियों में मिश्रीलाल पुत्र भगौती रैदास निवासी ग्राम घनश्यामपुरवा थाना पढ़ुआ, राजेश कुमार पुत्र नारायन निवासी ग्राम पशियनपुरवा ढखेरवा खालसा थाना पढ़ुआ, बहादुर पुत्र मंगरे निवासी ग्राम रामपुर मजरा दुलही थाना पढ़ुआ, साहिद अली पुत्र कादिर निवासी ग्राम डंडूरी थाना पढ़ुआ, राजू पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ग्राम डंडूरी थाना पढ़ुआ, अखिलेश पुत्र रामखेलावन निवासी ग्राम बोझिया फार्म थाना
read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ पढ़ुआ, सत्तार पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम डंडूरी सेमरा बाजार थाना पढ़ुआ तथा यूनुस पुत्र अब्दुल रहमान निवासी ग्राम डंडूरी सेमरा बाजार थाना पढ़ुआ शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी थे। पुलिस टीम ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका वारंटियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में*
1.उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, थाना पढ़ुआ, 2.उपनिरीक्षक कन्हैया लाल मौर्या थाना पढ़ुआ, 3.उपनिरीक्षक ब्रह्मानंद यादव, 4. हेड दिवान गेंदालाल यादव,5. कृष्ण कुमार थाना पढ़ुआ, 6. माता प्रसाद, 7.राजमन सहानी, 8. चंद्र मोहन त्यागी, 9.राज कुमार, समेत थाना पढ़ुआ पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।