मेवाड़ इंस्टीट्यूट में 04 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 2500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर

Share

गाजियाबाद। जिला सेवायोजन अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि मेवाड इंस्टीट्यूट वसुंधरा, गाजियाबाद के संयुक्त तत्वाधान में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 04.10.2026 को प्रातः 10 बजे से मेवाड इंस्टीट्यूट सैक्टर 4 सी, वसुंधरा, गाजियाबाद के परिसर में किया जा रहा है। इस वृहद रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 50 प्रतिष्ठित कम्पनियों 2500 से अधिक तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों के सापेक्ष जिनका वेतन 12000 प्रतिमाह से लेकर रूपये 42000 प्रतिमाह तक है, साक्षात्कार के माध्यम से चयन करने हेतु प्रतिभाग करेंगी ।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/हाइस्कूल से लेकर स्नातक, आई०टी०आई० एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक है, इस वृहद रोजगार में प्रतिभाग कर सकते है। अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजियाबाद के वेब पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर लाग इन कर वृहद रोजगार मेला के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। इच्छुक अभ्यर्थी कम से कम 05 बायोडाटा की छायाप्रति एवं अन्य शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ दिनांक 04.10.2026 को ससमय प्रतिभाग करें। अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, राज नगर, गाजियाबाद से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *