शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सिंह की सीएम से भेंट, नवाचार और भावी योजनाओं पर चर्चा

Share

सीकर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) युद्धवीर सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। कुलगुरु पद का कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ उनकी यह पहली मुलाकात थी।इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. सिंह ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, नवाचारों, विकास कार्यों एवं भावी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए संचालित किए जा रहे रोजगारपरक एवं नवीन पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप उच्च शिक्षा को कौशल आधारित, नवाचारपरक और रोजगारोन्मुखी बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।कुलगुरु प्रो. सिंह ने विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों को नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री के साथ इस शिष्टाचार भेंट में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *