श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सजेगा थाना नीमगांव, भव्य आयोजन की तैयारियां

Share
जनपद लखीमपुर खीरी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर थाना नीमगांव  परिसर में भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उत्साह के साथ मनाने के लिए थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। पुलिस कर्मियों द्वारा आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर थाना नीमगांव परिसर में होने वाले आयोजन में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं पत्रकार बंधुओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र में आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।वहीं पर्व को लेकर थाना नीमगांव पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *