शेरकोट । कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मोहल्ला शेखान में आयोजित होने वाले पारंपरिक जाहर दीवान नौमी मेले का शुक्रवार को विधि-विधान और हवन-पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। मेले के शुरू होते ही क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचने लगे।आचार्य पंडित कृष्ण कुमार कौशिक और पंडित विशाल भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न कराया। मुख्य यजमान कुंवर संजय गहलौत, समाजसेवी पंडित शरदचंद्र शर्मा, अमित रुहेला, अचल चौहान और मेला कमेटी अध्यक्ष कामेश्वर राजपूत ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/इसके बाद पंडित शरदचंद्र शर्मा ने फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया।मेला कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि जाहर दीवान नौमी मेले की परंपरा वर्षों पुरानी है। जन्माष्टमी के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस मेले में आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचते हैं। मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।उद्घाटन अवसर पर प्रशांत गहलौत, पुनीत वर्मा,शूरवीर चौहान, राजेंद्र शर्मा,दिनेश वर्मा, हरकेश चौहान, रामगोपाल सैनी, जयपाल सिंह, सुशील सैनी, नरेश रुहेला, कोमल चौहान समेत मेला कमेटी के पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।