गाजीपुर। माननीय उच्च न्यायालय की किशोर न्याय समिति, इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज गोंड ने राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दोनों संस्थानों में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका के अनुसार सभी आवासित किशोर मौजूद पाए गए। सचिव ने संस्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्देश दिया कि निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन, नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त वस्त्र तथा बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/उन्होंने बच्चों की दिनचर्या में प्रतिदिन शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने तथा शिक्षा की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सचिव ने बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। किसी भी किशोर ने उत्पीड़न, दुर्व्यवहार या किसी प्रकार की परेशानी की शिकायत नहीं की।निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों को बच्चों के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा और बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।