गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं बेहतर मार्गदर्शन हमारी पहचान

Share
ललितपुर। श्री दीपचन्द्र चौधरी महाविद्यालय, ललितपुर में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.ए. एवं एल.एल.बी. पाठ्यक्रमों में अधिकाधिक प्रवेश सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक श्री कमलेश चौधरी ने की, जबकि संचालन एवं समन्वय प्राचार्य डॉ. जे.एस. तोमर द्वारा किया गया। बैठक में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रबंधक  कमलेश चौधरी ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज एवं राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय ने विगत वर्षों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी विश्वास और प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष बी.ए. एवं एल.एल.बी. पाठ्यक्रमों में अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे विद्यालयों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुभवी शिक्षकों, आधुनिक शिक्षण व्यवस्था, अनुशासित वातावरण तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक महाविद्यालय का प्रतिनिधि है और उसके प्रयासों से ही प्रवेश अभियान को नई गति मिलेगी।read more :https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जे.एस. तोमर ने कहा कि वर्तमान समय में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है, इसलिए विद्यार्थियों तक सही एवं सकारात्मक जानकारी पहुँचाना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि प्रवेश प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं छात्रहितैषी बनाया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र विद्यार्थी बिना किसी कठिनाई के प्रवेश प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य केवल प्रवेश संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य तैयार करना है।डॉ. तोमर ने कहा कि प्रवेश अभियान के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की प्रत्येक जिज्ञासा का समाधान धैर्यपूर्वक किया जाए तथा उन्हें पाठ्यक्रमों, करियर की संभावनाओं, पुस्तकालय, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाए। उन्होंने सभी विभागों से समन्वय बनाकर कार्य करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रवेश लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया।बैठक में प्रवेश अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।प्राध्यापकों ने भी अपने विचार रखते हुए महाविद्यालय की प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रवेश अभियान को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। सभी ने विश्वास दिलाया कि टीम भावना के साथ कार्य करते हुए इस वर्ष बी.ए. एवं एल.एल.बी. पाठ्यक्रमों में अपेक्षित से अधिक प्रवेश सुनिश्चित किए जाएंगे।
One attachment  •  Scanned by Gmail

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं बेहतर मार्गदर्शन हमारी पहचान
ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *