प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार सराहनीय सेवा सम्मान मेडल से सम्मानित 

Share
बढ़ापुर । पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा द्वारा बढ़ापुर थाना प्रभारी निरीक्षक को पुलिस महानिरीक्षक राजीव कृष्ण द्वारा सराहनीय सेवा के लिए चयनित किए जाने पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। बढ़ापुर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार को उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण द्वारा सराहनीय सेवा सम्मान मेडल से सम्मानित किया गया है। गुरुवार को बिजनौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा द्वारा उन्हें यह सम्मान उत्कृष्ट, कर्तव्यनिष्ठ और सराहनीय पुलिस सेवा के लिए प्रदान किया गया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ इंस्पेक्टर नीरज कुमार को कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में किए गए उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सराहा गया है। इस सम्मान के प्राप्त होने पर पुलिस स्टाफ और उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों, व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने इंस्पेक्टर को बधाई दी और उनके कार्यों की प्रशंसा की।बलोगों का कहना है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। साथ ही, पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और संवेदनशीलता आई है, जिससे जनता का विश्वास बढ़ा है।बढ़ापुर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने यह सम्मान पूरी पुलिस टीम और क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें और अधिक निष्ठा व ईमानदारी से जनता की सेवा करने की प्रेरणा देगा। इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *