सहारनपुर जनपद के देवबंद क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और नशा कारोबारियों में भय का माहौल देखा जा रहा है पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में जनपद के तीनों जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए ऑपरेशन सवेरा अभियान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे के अंधकार से बाहर निकालकर उन्हें एक सुरक्षित और उज्जवल भविष्य देना है। इसी अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण में थाना देवबंद पुलिस लगातार सघन चेकिंग और गश्त कर रही है दिनांक 16 अप्रैल 2026 को थाना देवबंद पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मंगलौर रोड स्थित कब्रिस्तान गेट के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 13.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त की पहचान मुस्तकीम उर्फ शमी पुत्र सत्तार निवासी मोहल्ला गुज्जरवाड़ा कस्बा देवबंद के रूप में हुईread more:https://khabarentertainment.in/the-activeness-of-town-outpost-in-charge-bharat-bhushan-singh-has-instilled-fear-in-criminals/पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त था और क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई करता था। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना देवबंद में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा बताया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2024 और 2025 में भी उस पर नशे से संबंधित मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है जबकि वर्ष 2011 में आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज हो चुके हैं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी हालत में ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे इस कार्रवाई में थाना देवबंद पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसमें उप निरीक्षक अजब सिंह, हेड कांस्टेबल अनुज सिरोही, कांस्टेबल पवन सिरोही और कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे। टीम की सतर्कता और सक्रियता के चलते एक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार कर अवैध कारोबार पर चोट पहुंचाई गई हैread more:https://khabarentertainment.in/dr-ambedkars-life-is-a-unique-example-of-struggle-education-and-equality-dm/पुलिस की इस सफलता को क्षेत्र में सराहा जा रहा है और आमजन ने उम्मीद जताई है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी जिससे युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके और समाज में सुरक्षित वातावरण बनाया जा सके