किरतपुर । मोहिनी एकादशी के पावन अवसर पर तथा बढ़ती हुई भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए एडवोकेट एसोसिएशन किरतपुर के पूर्व अध्यक्ष अंकित रस्तोगी द्वारा ठंडे पानी के शरबत के छबील का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का आयोजन स्थानीय लोगों की सुविधा एवं राहत के उद्देश्य से किया गया,जिसमें राहगीरों, मजदूरों तथा आम नागरिकों को शीतल जल और शरबत वितरित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/passenger-dies-after-falling-from-a-moving-train-body-found-near-railway-line/कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया और आयोजकों की सराहना की। अंकित रस्तोगी ने बताया कि इस तरह के सामाजिक कार्यों से न केवल जरूरतमंदों को राहत मिलती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।इस अवसर पर नगर के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल को सराहनीय बताया।