बिजनौर। जनपद में 2 मई 2026 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।read more:https://pahaltoday.com/home-guard-recruitment-exam-dm-and-sp-inspected-the-centres-on-the-second-day-also/बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ. घनश्याम सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए दिनकर भारती, डीसी एनआरएलएम योगेंद्र यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरण यादव समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान प्रस्तावित शिलान्यास एवं लोकार्पण परियोजनाओं की विस्तृत सूची तैयार की जाए। साथ ही हर कार्य के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यक्रम के दौरान कोई अव्यवस्था न हो। डीएम ने कृषि उपनिदेशक को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर ऑर्गेनिक उत्पाद, फूल एवं सब्जियों के आकर्षक स्टॉल लगाए जाएं और कृषि योजनाओं के लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा परियोजना निदेशक डीआरडीए, उपायुक्त उद्योग व अन्य संबंधित विभागों को भी अपने-अपने स्टॉल लगाने और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल पर लाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों का गंभीरता और सजगता के साथ निर्वहन करें, ताकि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों ने गति पकड़ ली है और अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, जिससे कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।