बहराइच में अपर्णा यादव का दौरा: मेडिकल कॉलेज में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, बंगाल चुनाव पर दिया बड़ा बयान

Share

बहराइच। भाजपा महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव सोमवार को बहराइच पहुंचीं, जहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान नवजात कन्याओं के सम्मान में केक काटकर उत्सव मनाया गया और बेटियों के जन्म पर खुशी जाहिर की गई।
कार्यक्रम में सीएचसी समेत मेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों की उपस्थिति रही। अपर्णा यादव ने महिला वार्ड का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली और मौजूद परिजनों से बातचीत की।read more:https://pahaltoday.com/kgmc-team-inspected-the-arrangements-of-jal-jeevan-mission-in-jarota/
इस अवसर पर उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भी बयान दिया। अपर्णा यादव ने कहा कि भाजपा ने बंगाल की जनता को परिवार की तरह संजोया है और पार्टी के मुख्यमंत्री सहित कार्यकर्ताओं ने वहां कड़ी मेहनत की है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी 4 मई को बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।
कार्यक्रम का आयोजन बहराइच मेडिकल कॉलेज स्थित महिला वार्ड में किया गया, जहां पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *