गाजीपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 30 से अधिक कंपनियों और नियोजकों ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया।रोजगार मेले का शुभारंभ नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, भाजपा उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteमुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया।मेले में प्रमोकाश आउटसोर्स सर्विस, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, क्वैस कॉरपोरेशन, सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, अशोक लीलैंड, एमआरएफ टायर्स, हिन्डाल्को रेनूकोट, पीएनबी मेटलाइफ सहित 30 से अधिक कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों द्वारा ऑपरेशन असिस्टेंट, मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ऑफिसर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन और नैप्स ट्रेनी समेत विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया कराई गई।रोजगार मेले में करीब 2000 से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 618 अभ्यर्थियों का अंतिम राउंड के लिए चयन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।