दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में ‘संस्कृत एवं युवा पीढ़ी’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन

Share

नई दिल्ली,  संस्कृत भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध परंपरा और युवा पीढ़ी के बीच उसके प्रचार-प्रसार को लेकर मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘संस्कृत एवं युवा पीढ़ी’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका संयुक्त आयोजन शमा एजुकेशनल एंड पॉलिटेक्निक सोसाइटी, दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग, दिल्ली संस्कृत अकादमी तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज की ओर से किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, वक्ताओं और विद्यार्थियों ने संस्कृत के वर्तमान महत्व तथा भविष्य में इसकी उपयोगिता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. सदानंद प्रसाद ने कहा कि संस्कृत के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी होनी चाहिए। आज की युवा पीढ़ी इस प्राचीन भाषा को समझे और इससे जुड़े विषयों की जानकारी प्राप्त करे। इसके लिए शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ समाज के जागरूक लोगों को भी आगे आना होगा। रविंद्र सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति की है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ उन्होंने नई पीढ़ी को संस्कारों और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि समाज में समानता और आपसी सम्मान की भावना विकसित करना आवश्यक है।कार्यक्रम की सह-संयोजिका सुनीता शर्मा, जगमोहन शर्मा और भारतभूषण सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि संस्कृत केवल एक प्राचीन भाषा नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान, साहित्य और संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर है। इसे सीखने से विद्यार्थियों को अपनी परंपराओं और विचारों को समझने का अवसर मिलता है। शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं अमित वर्मा (आईआरएस) ने आने वाली पीढ़ी को संस्कृत के प्रति जागरूक करने और इसके अध्ययन को बढ़ावा देने की बात कही। तथा शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा कि व्यक्ति जहां भी जाए, उसकी शिक्षा और ज्ञान ही उसकी पहचान बनते है। चंदन कुमार दत्ता ने संस्कृत के ज्ञान को समझने और उसे जीवन में अपनाने पर बल दिया।आकाशवाणी से जुड़े अशोक अंबानी ने संस्कृत के साथ पत्रकारिता के संबंध पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि रामायण, महाभारत, कौटिल्य और पतंजलि जैसे महत्वपूर्ण ग्रंथों से भारतीय ज्ञान परंपरा की जानकारी मिलती है। संस्कृत का अध्ययन करने वाले विद्यार्थी पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सकते है।कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मोहम्मद फहीम बेग तथा सह-संयोजक सहायक प्रो. एम.एस. सुनीता शर्मा रहे। संगोष्ठी में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि संस्कृत को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर नई पीढ़ी की शिक्षा और दैनिक जीवन से जोड़ना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *