नगीना । पितृ पक्ष के पावन अवसर पर सात दिवसीय 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन (शुभारंभ) होने जा रहा है। पंडित अजय तिवारी ने सभी धर्म प्रेमियों से भागवत कथा में समलित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।गंगा नगर बिश्नोई सराय में सात दिवसीय शुरू होने वली श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के संयोजक पंडित अजय तिवारी ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 2 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा निकाले जाने, से किया जएगा,, उन्होंने बताया कि प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक परम पूज्य श्री उमेश दुबे जी कथा वाचक श्रीमद् भागवत कथा का पाट प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक करेंगे।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ और 9 अक्टूबर को हवन पूजन और विशाल भंडारे के आयोजन के उपरांत श्रीमद्भ भागवत कथा का समापन हो जएगा। पंडित अजय तिवारी ने क्षेत्र के सनातन समाज के लोगों से 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। पंडित अजय तिवारी ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सुनने से ही मानव और भक्तजनों को जीने का सही मार्ग प्राप्त होता है। उनका कहना है की मानव जीवन में भागवत कथा का विशेष और महत्वपूर्ण स्थान होता है घर परिवार समाज और राष्ट्र में शांति और खुशहाली के मार्ग खुलते है, साथ ही मानव पाप कर्म करने से घबराने लगता है इसलिए हर मानव और सनातन समाज के धर्म प्रेमियों को अपने व्यस्त समय से समय निकालकर श्रीमद् भागवत कथा जरूर सुने।