हादसे में युवक की मौत,हाईवे पर पड़े शव को रौंदते रहे वाहन

Share
रेहड़। काशीपुर – हरिद्वार नेशनल हाईवे पर रेहड़ बस स्टैंड के पास रविवार रात दिल दहला देने वाली घटना हुई। रेहड़ निवासी एक युवक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, इसके बाद वह हाईवे पर पड़ा रहा। आधे घंटे तक हाईवे से गुजरने वाले वाहन उसके शव को रौंदते हुए गुजरते रहे। जिससे शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसका सिर, धड़ व पैर आदि कई टुकड़ों में कट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार सुबह युवक की शिनाख्त बलराज सिंह 33 वर्ष उर्फ बल्लू पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह निवासी रेहड़ के रूप में हुई। बड़े भाई खूब सिंह  ने बताया कि मृतक बलराज तीन भाइयों में सबसे छोटा था।readb more:https://pahaltoday.com/middle-aged-man-dies-under-suspicious-circumstances-family-alleges-murder/सबसे बड़ा भाई सोमपाल विवाहित है जो अपने बच्चों सहित नोएडा में रहता है और वहीं की एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। बलराज और वह अविवाहित है, माता-पिता की पहले मौत हो चुकी है। दोनों भाई एक साथ ही रहते थे, रात में खाना खाकर किसी समय बलराज घर से निकल गया था।  मृतक बलराज रेहड़ में स्थित एच पी गैस एजेंसी पर काम करता था। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार अपराह्न मृतक का शव रेहड़ पहुंचा इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *