कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन के लिए अलग स्थल निर्धारित

Share

सोनभद्र। जनपद में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन और शासकीय कार्यों में व्यवधान रोकने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। अब विभिन्न राजनीतिक, अराजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा किए जाने वाले धरना-प्रदर्शन केवल कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे स्थित कोषागार कार्यालय के सामने पश्चिम दिशा में निर्धारित स्थल पर ही आयोजित किए जाएंगे।read more:https://pahaltoday.com/the-ceasefire-will-have-global-implications-for-energy-the-economy-and-diplomacy-which-will-be-a-relief-for-the-general-public/जिलाधिकारी ने बताया कि बड़ी संख्या में संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों के कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करने से जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है। इसे देखते हुए धरना-प्रदर्शन के लिए पृथक स्थल चिन्हित किया गया है, जहां लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखी जा सकेगी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक समेत सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी संगठन को निर्धारित स्थल के अतिरिक्त अन्य स्थान पर धरना-प्रदर्शन की अनुमति न दी जाए। स्थानीय थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया है कि संबंधित अधिकारी निर्धारित स्थल पर पहुंचकर धरनारत प्रतिनिधियों से ज्ञापन प्राप्त करें और प्राप्त मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि नई व्यवस्था से एक ओर आम जनता की समस्याओं की सुनवाई और शासकीय कार्य निर्बाध रूप से संचालित हो सकेंगे, वहीं दूसरी ओर संगठनों को भी अपनी मांगें लोकतांत्रिक ढंग से रखने के लिए व्यवस्थित मंच उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *