महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम

Share
श्रावस्ती। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सोमवार को देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से देशभर की महिलाओं को सम्बोधन में, विभिन्न कार्यक्षेत्रों सं जुड़ी महिलाओं के साथ संवाद, पंचायत से संसद तक महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प का समबोधन कार्यक्रम किया। उक्त कार्यक्रम के तहत जनपद के कलेक्टर सभागार में डीएम अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री के सम्बोधन को भी सुना गया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।read more:https://worldtrustednews.in/without-convenience-fee-the-file-does-not-move-even-an-inch-forward-harish-kapoor/
उन्होंने बताया कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है और समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत जिला प्रशासन एवं पुलिस की सहायता लें। इस अवसर पर परियोजना निदेशक अश्विनी कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका, महिला ग्राम प्रधान, जीजीआईसी भिन्गा की छात्रा एवं शिक्षिकाएं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अन्य विभागों के समस्त कर्मचारी तथा महिला कल्याण विभाग से हब/सीपीएस/ओएससी के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *