चेकिंग के दौरान कई वाहनों के कटे चालान

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से रविवार को म्योरपुर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग तथा वाहन संबंधी कागजातों में कमी पाए जाने पर कई दोपहिया और चारपहिया वाहनों का चालान किया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके पहचान पत्रों की भी जांच की गई।read more:https://worldtrustednews.in/celebrated-the-birth-anniversary-of-lord-munisuvratanath-swami/ थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से चलाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही वाहन चलाएं, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान दिनभर जारी रहा, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस दौरान एसआई अनंत राय, एसआई जितेन्द्र नाथ राम, कांस्टेबल रामजीत बिंद, श्रीकेश राय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *