श्रावस्ती। वर्ल्ड वाइड सुपर लीग इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में श्रावस्ती के होनहार खिलाड़ी आशुतोष त्रिपाठी “सत्यम” ने 68 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल के खिलाड़ी नागाराजू को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में 10 -12 अप्रैल तक पुलिस ताइक्वांडो अकादमी स्थित खेलो इंडिया मल्टीपरपज हॉल में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में आशुतोष ने अपने अद्भुत साहस, अनुशासन और प्रतिभा का परिचय देते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।read more:https://worldtrustednews.in/celebrated-the-birth-anniversary-of-lord-munisuvratanath-swami/
इस जीत के साथ ही उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले, प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है। गौरतलब है कि आशुतोष त्रिपाठी “सत्यम” इससे पहले भी पूर्व एशिया थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। साथ ही, उनकी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा को देखते हुए उन्हें पूर्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है और हर कोई उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहा है।