गाजीपुर। जनपद में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 1352 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। प्राप्त आवेदनों में से मेरिट के आधार पर चयनित करीब 2900 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन कार्य जारी है।read more:https://khabarentertainment.in/honorarium-of-shikshamitras-increased-got-honour-in-the-felicitation-ceremony/जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सोनी ने जानकारी दी कि जिले के 17 बाल विकास परियोजना कार्यालयों के अंतर्गत इन पदों के लिए कुल 20,256 आवेदिकाओं ने आवेदन किया था। इनमें से कक्षा 12वीं के अंकों पर आधारित पोर्टल-बेस्ड मेरिट के अनुसार लगभग 2900 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन सभी के दस्तावेजों का सत्यापन तीन मई से विकास भवन ऑडिटोरियम में किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया जिलाधिकारी के निर्देशन में पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जा रही है। सत्यापन कार्य में जिला स्तरीय अधिकारियों की व्यापक तैनाती की गई है, जिनमें जिला परियोजना अधिकारी, डीडीओ, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी एवं दिव्यांग कल्याण अधिकारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सभी विकास खंडों के सीडीपीओ, सुपरवाइजर और शिक्षकों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।सत्यापन के लिए कुल 16 काउंटर बनाए गए हैं, जहां अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र जैसे अंकतालिका, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र की गहन जांच की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।