सोनभद्र। घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव पाण्डेय गांव निवासी साहित्यकार राम अनुज धर द्विवेदी को हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए साहित्य सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह की ओर से प्रदान किया गया। सम्मान पत्र समूह के प्रधान संपादक सुभाष चन्द्र पाण्डेय, समूह संपादक विशेश्वर पाण्डेय तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय द्वारा जारी किया गया।read more:https://pahaltoday.com/dheeraj-chabey-joins-rld-receives-rousing-welcome-at-district-office/प्रकाशन समूह के संपादक मंडल ने सम्मान पत्र से अलंकृत करते हुए राम अनुज धर द्विवेदी को शुभकामनाएं दीं और उनके साहित्यिक योगदान की सराहना की। गौरतलब है कि श्री द्विवेदी को इससे पूर्व भी साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा कई सम्मान मिल चुके हैं। इस अवसर पर पवन कुमार सिंह सहित तमाम लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।