पानी लेने गई युवती को विषैले सर्प ने डंसा, हालत गंभीर

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत अंतर्गत खंता टोला में मंगलवार रात पानी लेने गई एक युवती को विषैले सर्प ने डस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।read more:https://pahaltoday.com/himachal-mountain-cracks-cause-jahlma-bridge-to-collapse-car-falls-into-river/जानकारी के अनुसार पड़री निवासी कन्हैया लाल यादव की 21 वर्षीय पुत्री सुदा रात में आंगन में रखे घड़े से पानी लेने गई थी। इसी दौरान घड़े के पास छिपे विषैले सर्प ने उसके पैर में डंस लिया। सर्पदंश के कुछ ही देर बाद युवती की हालत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने बिना समय गंवाए युवती को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिन्हा ने बताया कि युवती को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *