बैंकॉक में गोल्ड जीत सोनभद्र का बढ़ाया मान, अब दुबई में दिखाएंगे दम

Share

सोनभद्र। जनपद के चुर्क क्षेत्र के निवासी एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संगठन महामंत्री तथा फिटनेस प्रशिक्षक रमाशंकर पांडेय ने बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर सोनभद्र सहित पूरे देश का नाम रोशन किया है।read more:https://pahaltoday.com/the-sixth-day-of-the-summer-camp-at-the-school-concluded-with-great-enthusiasm/12 से 14 सितंबर 2025 तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रमाशंकर पांडेय ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्वर्ण पदक हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया था। अब उनका चयन आगामी दुबई अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। पुसौली में संचालित अपने जिम सेंटर के माध्यम से रमाशंकर पांडेय वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को निशुल्क फिटनेस, योग, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल एवं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में कई युवक-युवतियां राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। दुबई प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए बुधवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष धीरेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला। इस दौरान जिलाधिकारी ने रमाशंकर पांडे को बधाई देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *