विभिन्न विकास खंडों में  आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रमों कराया केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों से अवगत

Share

सहारनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दूसरे दिन जिलाधिकारी के आदेश एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर जनपद के विभिन्न विकास खंडों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में केंद्र सरकार द्वारा विगत 12 वर्षों में किए विभिन्न विकास कार्यों एवं अनेक जनहितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। विकासखण्ड बलियाखेड़ी, नागल पुवारका, रामपुर मनिहारन, नानौता  नकुड़, देवबंद व सरसावा में जन जागरूकता शिविरों में विभागीय स्टॉल लगाकर महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ  बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप सखी-वन स्टॉप सेंटर सेवाएँ, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन एवं अन्य योजनाओं  के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।read more:https://pahaltoday.com/mission-shakti-team-made-women-and-girls-aware-2/इन कार्यक्रमों में सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों जैसे घरेलू हिंसा अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम,  दहेज  अधिनियम की विस्तृत जानकारी देकर  जागरूक किया गया। इस दौरान  पम्पलेट वितरित किए गए जिनके माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *