पुलिस लाईन में योग फाॅर हैल्दी एजिंग का किया गया शुभारम्भ

Share

सहारनपुर। उ.प्र. के आयूष विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में मनाये जा रहे योग सप्ताह के अन्तर्गत आज मंगलवार को पुलिस लाइन में   योग फाॅर हैल्दी एजिंग का शुभारंभ किया गया। योग फाॅर हैल्दी एजिंग के शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन आयूष विभाग सहारनपुर की और से योग गुरुओं गुलशन कुमार, मनोज योगी व मेघा द्वारा संचालन किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के दूसरे दिन 380 पुरुष व 80 महिला पुलिस कर्मियों के साथ आरआई वीरेन्द्र बहादुर व एसएसपी अभिनन्दन  ने भी भाग लिया।read more:https://pahaltoday.com/50-thousand-devotees-performed-darshan-and-puja-at-gadbadra-dham/ इस कार्यक्रम में आयूष मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाॅल के अनुसार गर्दन, कंधे, घुटने, कमर, वक्ष, से सम्बन्धित क्रियाएँ, मण्डूकासन, भुजंगासन, उत्तानपादासन, भ्रामरी, प्राणायाम, नाडी शोधन, ध्यान का अभ्यास करा कर सकल्प कराया गया कि 365 दिन  योग सभी को करना है। कार्यक्रम के अन्त में हास्य योग व शाति पाठ भी कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *