सहारनपुर। कोतवाली गंगोह पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल कर ली। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी इंद्रेश कुमार, उपनिरीक्षक दीपक राठी व उपनिरीक्षक बिलेश कुमार के नेतृत्व में मुखबर की सूचना पर चैकिंग के दौरान तीन शातिर वाहन चोरों शाहरूख पुत्र शरीफ निवासी ग्राम नयाकुंडा थाना गंगोह, लक्ष्य उर्फ लकी पुत्र अवलीश निवासी ग्राम चाऊपुरा थाना गंगोह व कर्मवीर पुत्र सोहन निवासी ग्राम चैसाना झिंझाना जनपद शामली को लखनौती से बुड्ढाखेड़ा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।read more:https://pahaltoday.com/district-supply-officer-inspected-the-farmer-registry-camp/पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें संख्या यूपी 11डीएफ-1389, एचआर05ए- 9186 व बिना नम्बर की डीलक्स बरामद कर ली। दबोचे गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि हम वाहनों को चोरी कर सस्ते दामों में आते-जाते राहगीरों को बेच देते हैं। बरामद तीनों मोटरसाइकिलें हमने अलग-अलग स्थानों से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।