सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन की जनपद की सभी शाखाओं में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के दिशा-निर्देश पर आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं साधकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। सहारनपुर शहर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन, बेरीबाग में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ब्रांच संयोजक हरबंस लाल जुनेजा की देखरेख में योग सत्र संपन्न हुआ। इस दौरान मनमोहन कृष्ण ने उपस्थित साधकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और सूक्ष्म व्यायाम कराए तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला। योग सत्र में हाथ, कंधे, गर्दन, कमर तथा आंख-कान सहित पूरे शरीर को स्वस्थ रखने वाले व्यायाम कराए गए। वहीं प्राणायाम सत्र के अंतर्गत कपालभाति, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, अग्निसार, भ्रामरी, उज्जायी तथा आंतरिक कुंभक का अभ्यास कराया गया।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-was-a-leading-leader-in-the-countrys-politics-rajnath/ कार्यक्रम के अंत में हास्य योग का आयोजन किया गया, जिसमें साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आनंद का अनुभव किया। इस अवसर पर हरबंस लाल जुनेजा ने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ एवं सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन मानव कल्याण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया।