भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने किया मुकाबले का शुभारंभ

Share

सहारनपुर। सहारनपुर क्रिएटर प्रीमियर लीग (सीपीएल-2026) के चैथे दिन खेले गए पहले मुकाबले में सहारनपुर शहरी चैपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सहारनपुर लवर्स को एकतरफा मुकाबले में हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। मैच का शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं टॉस कराकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुकाबले में सहारनपुर शहरी चैपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही शानदार लय में गेंदबाजी करते हुए सहारनपुर लवर्स के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के कारण सहारनपुर लवर्स की पूरी टीम मात्र 50 रन के स्कोर पर सिमट गई। शहरी चैपाल के गेंदबाजों ने अनुशासित और सटीक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया। 51 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारनपुर शहरी चैपाल की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाते हुए केवल 4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की तेज बल्लेबाजी के सामने सहारनपुर लवर्स के गेंदबाज बेबस नजर आए और मुकाबला पूरी तरह एकतरफा साबित हुआ।read more:https://pahaltoday.com/road-development-in-farrukhabad-gains-momentum-comprehensive-review-of-action-plan-for-2026-27/ मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राघव गिरधर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अपने हरफनमौला खेल से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राघव की बल्लेबाजी और मैदान पर सक्रिय भूमिका की दर्शकों ने भी जमकर सराहना की। मुख्य अतिथि शीतल बिश्नोई ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास का आधार भी हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को खेलों से जोड़ना बेहद आवश्यक है ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बन सकें। उन्होंने सीपीएल-2026 के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं। ऐसे आयोजन न केवल खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हैं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। मैच के दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए रोमांचक मुकाबले का आनंद लिया। पूरे मैदान में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि सहारनपुर क्रिएटर प्रीमियर लीग को शहर के युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर भी दर्शकों में विशेष उत्साह बना हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि सीपीएल-2026 का भव्य फाइनल मुकाबला 23 जून को आयोजित किया जाएगा, जिसमें टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *