नहटौर । नूरपुर रोड स्थित ग्राम धनुपुरा में बुधवार को 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमे क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से 100 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में धावकों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया।मुकरमपुर निवासी प्रीत ने सबसे तेज दौड़ लगाते हुए पहला स्थान हासिल किया। दबखेड़ी निवासी भूरे दूसरे और खजूरी निवासी राजा तीसरे स्थान पर रहे। चांदपुर निवासी लवी सोडलान ने चौथा, अफजलगढ़ निवासी अनिकेत ने पांचवां, अट्टा निवासी मानव ने छठा, अंजारपुर निवासी सचिन ने सातवां, नहटौर निवासी अंकित ने आठवां, चांदपुर निवासी भूरे ने नौवां और चांदपुर निवासी अंकित ने दसवां स्थान प्राप्त किया।प्रथम स्थान पर रहे प्रीत को 3100 रुपये नकद और ट्रॉफी दी गई।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette दूसरे स्थान के भूरे को 2100 रुपये और ट्रॉफी तथा तीसरे स्थान पर रहे राजा को 1100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। टॉप-10 में शामिल अन्य धावकों को भी सांत्वना पुरस्कार दिए गए।मुख्य अतिथि हिरेन्द्र सिंह और डॉ. कुलदीप तोमर ने विजेता धावकों को पुरस्कार दिए। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। साथ ही उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है।प्रतियोगिता के आयोजन में अनिल कुमार, मुकुल लाटियान, देवांक लाटियान, शिवांक, ध्वनि, राकेश कुमार, विपिन कुमार, अरविंद कुमार और ओमपाल सिंह का सहयोग रहा।