नहटौर। सनातन धर्म प्रचार सभा की ओर से बुधवार को श्रीमती संतोष वैष्णो धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। कथा शुरू होने से पहले 251 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर नगर में कलश यात्रा निकाली। बैंडबाजों की धार्मिक धुनों से माहौल भक्तिमय हो गया।कलश यात्रा कासमपुर स्थित श्री नवदुर्गा मंदिर से शुरू हुई। कथा के मुख्य यजमान सभासद मुकेश गुप्ता और उनकी पत्नी पायल गुप्ता सिर पर श्रीमद्भागवत और कलश लेकर सबसे आगे चल रहे थे। उनके पीछे महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। सबसे पीछे कथा व्यास सुदामा दास रथ पर सवार थे।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/यात्रा थाना कोतवाली, एजेंसी चौराहा, कालू की आढ़त, मोहल्ला हलवाइयान, सब्जी मंडी, पंचायती मंदिर, मोहल्ला चौधियान और मोहल्ला अफगनान से होते हुए श्रीमती संतोष वैष्णो धर्मशाला पहुंची। यहां कलश स्थापित कर पूजन किया गया। इसके बाद कथा शुरू हुई।कथा व्यास सुदामा दास ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कथा सुनने से मनुष्य को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित रूप से कथा सुनने का आह्वान किया।कलश यात्रा में समिति अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, पलक गुप्ता, पवन अग्रवाल, रमन गोयल, निश्चल त्यागी, रतन सैनी, सुशांत अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल और अंजू गोयल सहित श्रद्धालु शामिल रहे। सुरक्षा के लिए एसएसआई कुलजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।