नगीना । ओमप्रकाश सिंह प्रधान एवं स्व॰ ओमवती देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके ग्राम हकीकतपुर गंगवाली में एक अक्टूबर दिन गुरुवार को एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण मेले का आयोजन ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय हकीकतपुर गंगवाली में किया जा रहा है, जिसमे *हड्डी रोग , बाल रोग,त्वचा रोग , दंत -नाक-आंख रोग,स्वांस रोग , स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं अन्य रोग विशेषज्ञ चिकित्सा रोगियों का चेकअप करेंगे रहेंगे।इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि ने बताया कि इस शिविर में निम्न संस्थानों से महात्मा विदुर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय बिजनौर, कल्याणम करोती नेत्र संस्थान मथुरा , लाला लाजपतराय मेडिकल कॉलेज मेरठ,।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज बुलंदशहर, राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा एवं स्थानीय चिकित्सक फास्टेस्ट सिविल में रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। साथ ही शिविर में विशेष रूप से शुगर परीक्षण, आंखो का परीक्षण एवं चश्मों का भी निशुल्क वितरण व निशुल्क ओषधि दवाइयां वितरण कि जाएगी।अनुप वाल्मीकि ने यह भी बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर मेले का उद्घाटन प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री कुँ बृजेश सिंह के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से ग्राम पखनपुर गंगली के प्राथमिक विद्यालय में लगने वाले निशुल्क मिले शविर में विभिन्न रोगों से ग्रस्त रोगी अपना स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार कराने के लिए से अधिक से अधिक संख्याबल में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है।