श्री ‌सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के दौरान वेरावल एक्सप्रेस ट्रेन में कराया प्राणायाम

Share
 बिजनौर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत सरकार एव मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा वेरावल एक्सप्रेस ट्रेन के द्वारा यात्रा चल रही है , जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश से सभी जनपदों से भक्त लोग यात्रा का लाभ उठा रहे हैं । जगह-जगह पर खाने पीने की उचित व्यवस्था एवं सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है । बिजनौर के द्वारा  सौरभ कुमार डीपीओ के संरक्षण में डॉ नरेंद्र सिंह रामनाथ सिंह योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा ट्रस्ट बिजनौर उत्तर प्रदेश के द्वारा डीएमसी रविता राठी  सोमदेव ,गौरव कुमार  अजय श्रीवास्तव कुमारी सोमदेव प्रधान  अफजलगढ़ से  सतपाल प्रधान अभय श्रीवास्तव दीपाली आशु को योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष योगेश कुमार सचिव अनंत कुमार के सानिध्य में डॉक्टर नरेंद्र सिंह एवं  रामनाथ सिंह ने सभी को योग आसन और प्राणायाम एवं एवंचक्रो का जागरण कराया । डॉ नरेंद्र सिंह ने राजयोग समाधिपाद संप्रज्ञात समाधि असमप्रज्ञात समाधि हठयोग के बारे में विस्तार से समझाया तथा ओम ध्वनि के साथ शिविर का समापन किया गया । सभी भक्तों के लिए सरकार के द्वारा खाने-पीने रहने की समुचित  व्यवस्था की गई थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *