लखनऊ: आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा अति महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न की गई जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने की । उक्त बैठक में भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ नीरज सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, राम चंद्र प्रधान, विधायक ओ पी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला उपस्थित रहें।संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से देश की महिलाओं के लिए उत्थान एवं विकास के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं देने का काम किया है और इन योजनाओं से काफी सुखद अनुभव महिलाओं को हो रहा है ।read more:https://pahaltoday.com/sukesh-chandrashekhar-granted-bail-in-rs-200-crore-money-laundering-case/ देश की आधी आबादी की दृष्टि से एक नारी शक्ति के लिए महायज्ञ का काम था । नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करना महिलाओं के लिए राजनीतिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सदन में सभी विपक्षी पार्टी के सांसदों से इस अधिनियम को पास करने के लिए समर्थन एवं सहयोग मांगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमारा पोलिटिकल क्रेडिट लेने का कोई उद्देश्य नहीं है हमारा उद्देश्य महिलाओं को सशक्तिकरण करने के लिए प्रतिबद्धता है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व में बहुत प्रयास करने के बावजूद भी यह बिल पास नहीं हो सका। हमारे देश के प्रधानमंत्री और हमारी सरकार चाहती थी कि हमारे देश में आधी आबादी नीति निर्धारण सहयोगी बने। राजनीतिक दृष्टि से सदन में उनके आबादी की दृष्टि से उनका जितना प्रतिनिधित्व होना चाहिए उतना नहीं है महिला के विकास एवं उत्थान के लिए हमारी सरकार हमेशा प्रतिबद्ध है ।भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ नीरज सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के इस मंदिर में इस नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया था उससे ये विपक्षीय पार्टियों ने समर्थन नहीं किया इस पर विरोध दर्ज करने के लिए मंगलवार को सुबह सड़क पर महिला मतदाता उतरकर आक्रोश दर्ज करेगी।भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि मंगलवार को कालिदास स्थित मुख्यमंत्री आवास से विशाल आक्रोश रैली में मतदाता महिलाए सड़को पर उतरकर विपक्षीय पार्टियों का विरोध प्रदर्शन करेगी। रैली मुख्यमंत्री आवास से प्रारंभ होकर विधानसभा तक आयोजित की जाएगी।