चौक बाजार में हरिओम वैरायटी स्टोर पर चोरी, छत काटकर दिया वारदात को अंजाम

Share
नजीबाबाद (बिजनौर)। शहर के व्यस्त चौक बाजार स्थित हरिओम वैरायटी स्टोर पर अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर व्यापारियों में दहशत फैला दी। घटना 19 और 20 अप्रैल की रात की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे और जीने की लोहे की जाली काटकर अंदर प्रवेश किया। सुबह करीब 10 बजे जब दुकान मालिक हरिओम और शुभम अग्रवाल रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले में रखी बिक्री की नकदी के साथ शादी में इस्तेमाल होने वाले गजरे के नोट भी गायब थे।मौके पर पहुंची पुलिस, CCTV खंगाले जा रहेघटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी, थाना प्रभारी अमित कुमार, चौकी प्रभारी विनोद कुमार पांडे और एसआई कय्यूम अली पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने दुकान और छत का निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।हरीर का इंतजार, जांच जारी  पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है और सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है। दुकान मालिक से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।फिलहाल, इस वारदात के बाद चौक बाजार के व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *