ग्राम पंचायत में सर्वांगीण विकास के लिए चयनित विकासखंड मनिहारी से  प्रधान कुमकुम राय को जिलाधिकारी द्वारा मिला सम्मान

Share
गाजीपुर। जनपद के ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट विकास कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सराहनीय पहल की गई है। इसी क्रम में ग्रामपंचायत विशुनपुर टडवां के ग्राम प्रधान कुमकुम राय को अपने गांव में कराए गए सर्वांगीण विकास कार्यों के लिए जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। चयनित ग्राम प्रधानों को गाजीपुर मुख्यालय पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।बताया जा रहा है कि विकास खंड मनिहारी अंतर्गत ग्राम पंचायत विशुनपुर टड़वा में विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों को देखते हुए यह सम्मान दिया गया। इससे पहले भी जनपद की अन्य ग्राम सभाओं के साथ-साथ मनिहारी क्षेत्र के ग्राम प्रधान को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है,read more:https://pahaltoday.com/a-khadim-performing-traffic-duty-at-the-dargah-was-attacked-a-case-was-registered-against-the-bully/ जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय राय ने इस चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गांव का विकास करना उनके लिए गौरव और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने कहा कि जब ग्राम सभा का समग्र विकास होता है तो उसका लाभ सीधे तौर पर प्रत्येक ग्रामवासी तक पहुंचता है, जो उनके लिए सबसे बड़ी संतुष्टि की बात है।उन्होंने आगे कहा कि यदि ग्राम पंचायत को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाता है तो यह न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व का विषय होगा। इससे ग्रामवासियों का मनोबल बढ़ेगा और भविष्य में और बेहतर विकास कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।जनपद स्तर पर इस तरह के सम्मान से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला प्रशासन की इस पहल को ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *