साइबर ठगी के 87,499 रुपये पुलिस ने कराए वापस

Share
उन्नाव साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को सदर कोतवाली पुलिस की साइबर टीम ने बड़ी राहत दी है। टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी की गई पूरी 87,499 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।एबी नगर निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को बताया था कि 24 दिसंबर 2025 को उन्होंने गूगल पर पेटीएम का कस्टमर केयर नंबर खोजकर कॉल किया था।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/इस दौरान उन्हें एक लिंक भेजा गया, जिस पर क्लिक करते ही खाते से 87,499 रुपये कट गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सदर कोतवाली में की थी।पुलिस ने साइबर टीम के माध्यम से संबंधित स्तर पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पीड़ित के खाते में पूरी रकम रिफंड करा दी। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकान्त मिश्र, अपर उपनिरीक्षक राजेश यादव, महिला आरक्षी सोनिया शर्मा और आरक्षी ऐलिस श्रीवास शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *