दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Share
उन्नाव सदर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान चित्रांशू यादव (27) पुत्र बलवीर सिंह, निवासी अल्लापुर किन्तूर, थाना बदोसराय, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/पुलिस के मुताबिक 18 मार्च 2026 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। 19 अगस्त को पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंजनी सिंह, कांस्टेबल राम कुमार, कांस्टेबल करन और महिला कांस्टेबल रेखा शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *